बदायूं विधानसभा के 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुए एक करोड़ रुपये

बदायूं विधानसभा के 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुए एक करोड़ रुपये

ग्राम धर्मपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास

सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा बाबा साहब का पूरा जीवनः महेश गुप्ता

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत ग्राम धर्मपुर, विकासखंड वजीरगंज में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक तथा समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण एवं पार्कों के विकास के लिए किए जा रहे कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों का विकास होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचारों को आत्मसात करना और उनके बताए मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में भीमसेन सागर, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री युवा अंकित मौर्य, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री सूरजपाल सागर, राहुल वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, नरेश पाल सागर प्रधान, ब्रह्मानंद प्रधान, रामकिशन आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    अबकी बार न मिलेगा टिकट, जोर लगा लो

    quoto
  • user by Anonymous

    Hari bol

    quoto
  • user by वली मोहम्मद

    आबिद रजा साहब जिंदाबाद

    quoto