गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा सम्मानित

गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा सम्मानित

जोगीपुरा गुरुद्वारा मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क व तिरंगा लाइट लगवाने के लिए सिख समाज ने किया सम्मानित, जताया आभार

गुरु नानक देव जी के  प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने दोनों को शॉल, प्रतीक चिह्न और सरोपा भेंट किया

सबकी बात न्यूज

बदायूं। श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को सम्मानित किया गया। शहर में गुरुद्वारा जोगीपुरा रोड पर हॉटमिक्स सड़क निर्माण तथा प्रकाश पर्व के अवसर पर ऑक्टागोनल पोल पर तिरंगा लाइट लगवाने के लिए गुरुद्वारा कमेटी ने दोनों का आभार जताया। कमेटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न देकर और सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।

समारोह में सिख समाज के लोगों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां साझा करते हुए सेवा, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। गुरुद्वारा कमेटी ने कहा कि सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ी है। धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मानवता, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी धर्मों का सम्मान और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। शहर के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में सहयोग करना हमेशा प्राथमिकता रही है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जोगीपुरा गुरुद्वारा मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क और तिरंगा लाइट लगवाने का उद्देश्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शहर को सुंदर बनाना है। उन्होंने सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने दोनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, सिख समाज के लोग और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    अबकी बार न मिलेगा टिकट, जोर लगा लो

    quoto
  • user by Anonymous

    Hari bol

    quoto
  • user by वली मोहम्मद

    आबिद रजा साहब जिंदाबाद

    quoto