बदायूं के दंपती से संभल में लूटपाट, महिला के कानों से कुंडल नोच लिए बदमाशों ने

बदायूं के दंपती से संभल में लूटपाट, महिला के कानों से कुंडल नोच लिए बदमाशों ने

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे पति-पत्नी, ग्रामीणों ने एक बदमाश पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सबकी बात न्यूज

संभल। रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे पति-पत्नी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर जेवर नकदी लूट ली। बदमाशों ने महिला से कुंडल मांगे, लेकिन महिला द्वारा मना करने पर बदमाशों ने कुंडल उसके कानों से नोच लिए, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। शोर मचने पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने एक बदमाश दबोच लिया। 

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कोरारा निवासी सोनू की ससुराल बिलारी के गांव सायपुर में है। रक्षाबंधन पर सोनू अपनी पत्नी अंशू के साथ ससुराल गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान कुढ़फतेहगढ़ के डारनी बिजली उपकेंद्र के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने दंपती पर तमंचे तान दिए और माल जेवर देने को कहा। बदमाशों ने सोनू से पांच हजार रुपये, फोन आदि लूट लिया। इसी दौरान बदमाशों की नजर अंशू के कान में पहने गए कुंडलों पर पड़ी तो उन्होंने कुंडल देने को कहा। अंशू ने विरोध किया तो बदमाशों ने कुंडल खींच लिए, जिससे अंशू के कानों से खून बहने लगा। लूट करने के बाद बदमाश भागे तो दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। बताते हैं कि दो बदमाश भाग गए जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto