एचपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और सुंदर राखियां तैयार कीं।

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम को जीवंत किया। विद्यालय के नन्हे सितारों ने प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल और प्रधानाचार्य सुनील साहनी को भी राखी बांधकर इस खास पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चे शानदार वेशभूषा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां लेकर विद्यालय पहुंचे और एक-दूसरे के हाथों पर राखी बांधते नजर आए, जिससे पूरा विद्यालय रक्षाबंधन के रंग में रंगा दिखाई दिया।

इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा का संदेश देने वाला पवित्र पर्व है। वहीं निर्देशक सेजल पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता और आपसी प्रेम की भावना को भी मजबूत करते हैं। प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto