बदायूं में हाईटेंशन लाइन बनी दो की मौत की वजह...जानिये, कहां-कहां हुए हादसे
SAB KI BAAT
Jul 08 2025
3180
बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में हाईटेंशन लाइन एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत का कारण बन गई।
एक हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसाठेर में हुआ। यहां रहने वाले हेमराज का पांच साल का बेटा दुष्यंत मंगलवार को मोहल्ले के बच्चों के साथ यहां बने बरातघर की छत पर खेल रहा था। बरातघर के ऊपर से 11 हजार की लाइन जा रही है। खेलने के दौरान दुष्यंत किसी तरह इस लाइन से टच हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बड़ी समसपुर का है। यहां रहने वाले मुख्तयार का 17 साल का बेटा जीशान गांव के प्राथमिक विद्यालय की छत पर गया था। ग्राम प्रधान नवेद के अनुसार, शाम को उन्हें सूचना मिली कि जीशान की करंट लगने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 11 हजार की लाइन विद्यायल से हालांकि काफी दूर है लेकिन किसी तरह जीशान को इस लाइन से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा