हिमांशु बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के जिला महासचिव, गोविंद को बनाया गया सचिव

हिमांशु बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के जिला महासचिव, गोविंद को बनाया गया सचिव

बदायूं। पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने जनपद बदायूं में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए दो पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेश तथा प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा की संस्तुति के बाद पत्रकार हिमांशु सक्सेना को जिला महासचिव तथा गोविंद मिश्रा को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। 

नव नियुक्त जिला महासचिव हिमांशु सक्सेना फैजगंज बेहटा कस्बा के निवासी हैं तथा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। जिला सचिव बनाए गए गोविंद मिश्रा भी इसी कस्बे के हैं और पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी संगठन से जुड़े पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और जिले में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रो. निशा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा तथा प्रदेश महासचिव प्रियंका अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जिलाध्यक्ष हर्षित मिश्रा ने कहा है कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को जनपद में और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto