जनता दल (समाजवादी) ने नुमाइश का दौरा कर पीड़ित दुकानदारों से की बात
SAB KI BAAT
Jun 25 2025
15730
प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने प्रशासन और सरकार से की आर्थिक मदद देने की मांग
बदायूं। जनता दल (समाजवादी) के प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ गांधी ग्राउंड मेला नुमाइश का दौरा कर यहां लगी भीषण आग से स्वाह हुई दो दर्जन से अधिक दुकानों का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों व मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष से बात की।
प्रदेश प्रभारी श्री यादव ने सभी पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी और उनसे कहा कि जनता दल समाजवादी उनके साथ है और नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और जिम्मेदार लोगों तक उनकी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
संतोष यादव ने कहा कि लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें मेला में लगी आग से पूर्णतया स्वाह हो गई हैं। दुकानदारों का सारा समान भी जल गया है और वहां राख के अलावा कुछ नही बचा है। दुकानदारों के परिवारों का मेलों में दुकान लगाकर ही भरण पोषण होता है। उनका जीविका चलाने का और कोई दूसरा साधन भी नही है। ऐसे में दुकान का पूरा सामान ही जल जाने से पीड़ित दुकानदारों के आगे अपनी जीविका चलाने का बहुत बड़ा संकट आ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि दुकानदारों की कुछ आर्थिक मदद की जाए ताकि सभी पीड़ित दुकानदार अपना कारोबार पुनः स्थापित कर अपने परिवार का भरण पोषण करने को समर्थ हो सके। सरकार को इन पीड़ित दुकानदारों की कुछ मदद अवश्य करनी चाहिए।
इस मौके पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, युवा नेता भानुप्रताप सागर, दुर्वेश यादव, तनिष्क यादव, हर्षित यादव आदि मौजूद रहे।
------
घटना से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT