जोरदार धमाका, चीत्कार और हर तरफ बिखरा खून...रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत में तीन की मौत
SAB KI BAAT
Feb 22 2026
5000
करीब 15 लोग घायल, बदायूं-मेरठ मार्ग पर अब्दुल्लागंज मोड़ के पास हुआ हादसा
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के बाराकला गांव में हुए शादी समारोह से वापस कासगंज लौट रही थी प्राइवेट बस
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। मेरठ हाईवे पर अब्दुल्लागंज मोड़ के पास रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए।

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा की एक बरात शनिवार को शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव बाराकलां गई थी। रविवार सुबह को बरातियों से भरी एक प्राइवेट बस वापस कासगंज जा रही थी। बस जैसे ही बदायूं-मेरठ मार्ग पर अब्दुल्लागंज मोड़ पर पहुंची कि तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस से उसकी जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार कि दोनों बसों के सामने वाले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक साइड के तो परखच्चे
(देखें वीडियो)-
ही उड़ गए। हादसे में कछला निवासी करीब 14 वर्षीय कृष्णा, कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 21 वर्षीय सोनू तथा कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के गांव ईसेपुर निासी 35 वर्षीय योगेश की मौत हो गई जबकि करीब 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-------
चीत्कार मची तो दौड़ पड़े आसपास के ग्रामीण
बदायूं। बताया जाता है कि सुबह के समय जोरदार धमाका हुआ तथा घायलों में चीखपुकार मच गई। चीत्कार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को निकालने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT