भागदौड़ और तनाव वाली जीवन शैली दावत दे रही मानसिक बीमारियों कोः डॉ. मानाली

भागदौड़ और तनाव वाली जीवन शैली दावत दे रही मानसिक बीमारियों कोः डॉ. मानाली

सामान्य से हटकर दिखें लक्षण तो न करें अनदेखी, तत्काल डॉक्टर को दिखाएं

प्रेमलोक अस्पताल में प्रत्येक रविवार मरीजों को देख रहीं मानसिक रोग विशेज्ञज्ञ डॉ. मानाली

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मानसिक रोग एवं नशा उन्मूलन विशेषज्ञ डॉ. मानाली सौ का कहना है कि कुछ मानसिक रोग ऐसे होते हैं जो आसानी से पकड़ नहीं आते। खासकर बच्चों में इस प्रकार के रोगों के लक्षण देर से दिखते हैं। ऐसे में बच्चे के स्वभाव अन्य सामान्य बच्चों से हटकर दिखे तो परिवार वालों को समय रहते डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। 

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. मानाली वर्तमान में बदायूं के शिवपुरम स्थित प्रेमलोक अस्पताल में रविवार को बैठ रही हैं। डॉ. मानाली के अनुसार, कई मानसिक बीमारियां आजकल सामान्य हो गई हैं, जिनमें अवसाद यानी डिप्रेशन, नींद संबंधी परेशानियां, एंग्जाइटी डिसऑर्डर, सीजोफ्रीनिया और सेक्सुअल डिसऑर्डर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि मन लगातार उदास रहता है और किसी काम में मन नहीं लगता तो यह अवसाद के लक्षण हैं। इसमें नींद और भूख में भी कमी आ जाती है लेकिन मरीज अक्सर इसे सामान्य मानकर अनदेखा करता रहता है। पर, यही अनदेखी कभी-कभी मरीजों को भारी पड़ जाती है। डॉ. मानाली सौ के अनुसार, डिप्रेशन के साथ-साथ एंग्जाइटी और सेक्सुअल डिसऑर्डर वाले मरीजों का आंकड़ा भी अच्छा खासा है। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 

---------

बच्चों में ध्यान की कमी और अत्यधिक चंचलता...न करें नजरअंदाज

बदायूं। डॉ. मानाली के अनुसार, कुछ बच्चे सामान्य बच्चों की अपेक्षाकृत ज्यादा चंचल और शैतान होते हैं लेकिन माता-पिता इसे बच्चे की शैतानी समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं। डॉक्टर के अनुसार, सामान्य से अधिक चंचलता, ध्यान की कमी एडीएचडी यानी Attention Deficit Hiperactivity Disorder का लक्षण हो सकती है, जिसका समय रहते इलाज जरूरी है। 

---------

किसी भी प्रकार की दिखे असामान्यता तो आएं यहां...

बदायूं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. मानाली सौ इस समय शिवपुरम स्थित प्रेमलोक अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे मरीजों को देख रही हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति में सामान्य से लगने वाले लक्षण भी किसी बीमारी का संकेत दे सकते हैं। ऐसे में परिवार के लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए। खासकर बच्चों और टीन एज में इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मरीज अस्पताल के नंबर 9720397744 पर कॉल करके पहले अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto