क़ादरी गेट से मीरा जी की ढाल तक जगमगाई सड़क, पालिका ने लगवाईं  15 लाख की तिरंगा स्ट्रीट लाइट

क़ादरी गेट से मीरा जी की ढाल तक जगमगाई सड़क, पालिका ने लगवाईं 15 लाख की तिरंगा स्ट्रीट लाइट

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष  फात्मा रज़ा ने किया उद्घाटन 

पूर्व मंत्री ने पालिकाध्यक्ष से की मांग-होली व ईद से पहले बनवाई जाएं शहर की सड़कें

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर के कादरी गेट से मीरा जी की चौकी ढाल तक अब लोगों कों रात में अंधेरे के कारण परेशानी का सामना नहीं करना होगा। नगर पालिका ने यहां 15 लाख की लागत से तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं। इसके लिए पालिका ने 35 ऑक्टोगोनल सिंगल आर्म पोल स्थापित किये। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अब नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर में चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा पालिका की प्राथमिकता है।

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। लोगों ने कहा कि पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, अब पूरा इलाका रोशनी से सराबोर रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--------

होली व ईद से पहले बनवाई जाएं शहर की प्रमुख सड़कें

बदायूं। शहर की कई सड़कों की हालत खस्ता है। इनके बारे में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र लिखकर होली व ईद से पहले प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग की है। 


पूर्व मंत्री ने कहा है कि होली व ईद का त्योहार नजदीक है। शहर के मोहल्ला शहबाजपुर, छह सड़का, स्टेशन रोड, घंटाघर आदि पर हिन्दू, मुस्लिम व दलित समाज के लोग रहते हैं। शहबाजपुर से टिकटगंज चौराहा, छह सड़का से पुराना बाजार व घंटाघर की चढ़ाई की सड़क शहर के मुख्य बाजार की सड़के हैं। इन सड़को की हालत बेहद दयनीय है। मुख्य बाजार की सड़कें होने के कारण पूरे जिले के लोगों को


         - जफा की कोठी से नई सराय जाने वाली सड़क- 

इन खराब सड़को से गुजरना पड़ता है। ये सड़के हिन्दू, मुस्लिम त्योहारों के कारण बनना अति आवश्यक है। पूर्व मंत्री ने मांग की है कि त्योहारों से पहले इन सड़कों को हॉटमिक्स से बनवाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। पूर्व मंत्री ने पालिकाध्यक्ष से कहा है शहर के हर धर्म व जाति के लोगों ने उन्हें वोट देकर पालिकाध्यक्ष बनाया है ऐसे में वह जनता का विश्वास बनाए रखें। 






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto