बदायूं। भारतीय स्टेट बैंक, बदायूं की मुख्य शाखा में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से तीन दिवसीय ध्यान शिविर का समापन हुआ। तीनों दिवसों में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ध्यान का अभ्यास करते हुए रिलेक्शेसन से स्वयं को स्फूर्तिवान बनाना सीखा। गाइडेड सफाई के अभ्यास से हृदय का निर्मलीकरण करने की कला और गाइडेड प्रार्थना द्वारा अपने आंतरिक स्व से जुड़ने का सरल अभ्यास सीखा। आयुष विभाग के प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी ने कुछ आसनों और प्राणायाम के अभ्यास पर व्यावहारिक चर्चा के साथ साथ उनके अभ्यास से होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डालते हुए अभ्यास कराया।
इस अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक पीपी सिन्हा द्वारा सभी उपस्थित स्टाफ को ध्यान के नियमित अभ्यास से कार्यक्षमता में बृद्धि होना और तनावमुक्त जीवन जीने का मंत्र भी दिया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस के क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना, प्रशिक्षक लखन सिंह आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
573
-
जिला
217
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT