बंद फैक्ट्री के गेट के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जेब से मिला ई-श्रम कार्ड
SAB KI BAAT
May 14 2025
2030
गले में पड़ा था फांसी का फंदा, पंजाब का रहने वाला था
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में वितरोई के पास बंद पड़ी विमको फैक्ट्री के पास एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो वहां भीड़ लग गई।
बुधवार को फैक्ट्री के चहारदीवारी के पास खड़े पेड़ पर एक युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी थी। इसे देखकर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई ग्रामीण उसे पहचान नहीं पाया। जिस खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ पर शव लटका था वह गांव निवासी रामभरोसे का है। पुलिस ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से ई-श्रम कार्ड निकला, जिसमें नाम संतोष भगत पुत्र सत्यनारायण लिखा था जबकि पता 170 ईसापुर कॉलोनी डेरा बसई एसएएस नगर पंजाब अंकित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
------
आत्महत्या या हत्या कर लटकाया शव
बदायूं। मृतक की आसपास के लोगों द्वारा शिनाख्त न किए जाने के कारण यह कयास लगाया जा रहा है कि मृतक आसपास नहीं रहता था। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से उसका पंजाब का पता तो लग गया है लेकिन वह यहां क्या करने आया था, इसका पता जांच के बाद ही लग सकेगा। इसके अलावा युवक ने आत्महत्या की है या उसका शव हत्या के बाद लटकाया गया है, यह भी जांच के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि ग्रामीणों में सुगबुगाहट हत्या के अंदेशे को लेकर ज्यादा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT