मुस्लिम युवकों ने किया प्यार का नाटक, धोखा मिला तो मर्दों से हुई नफरत...फिर दो सहेलियों ने रचा ली शादी

मुस्लिम युवकों ने किया प्यार का नाटक, धोखा मिला तो मर्दों से हुई नफरत...फिर दो सहेलियों ने रचा ली शादी

हिंदू बनकर किया था जिंदगी भर साथ निभाने का वायदा

बदायूं। दो युवतियों से मुस्लिम युवकों ने हिंदू बनकर पहले दोस्ती की और फिर प्यार का नाटक करते हुए जिंदगी भर साथ निभाने का वायदा किया। युवतियों को जब युवको के इस फ्रॉड के बारे में पता चला तो उनके दिल टूट गए और उन्हें मर्दों से ही नफरत हो गई। इसके बाद दोनों युवतियों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर आपस में ही शादी रचा ली। एक युवती ने पुरुष बनकर और दूसरी ने महिला के रूप में साथ रहने की न केवल कसम खाई बल्कि वकील के सामने शादी की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कीं। 

शहर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली ज्योति और अलापुर निवासी आशा आपस में सहेलियां हैं। ज्योति देहरादून में एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करती है जबकि आशा दिल्ली में नौकरी करती है। दोनों कुछ महीने पहले शहर में मिली थीं। किसी तरह बात हुई और फिर दोस्ती हो गई। दोनों की कहानी एक सी थी। दोनों को ही किन्हीं मुस्लिम युवकों ने खुद को हिंदू बताते हुए प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वायदा किया। दोनों को जल्द ही उनकी असलियत पता चल गई कि वे मुस्लिम हैं तो उन्होंने उनसे नाता तोड़ लिया। इसके बाद दोनों को ही मर्दों से नफरत हो गई। दोनों की कहानी एक जैसी थी तो उन्होंने तय कर लिया कि बाकी जिंदगी दोनों साथ रहकर बिताएंगीं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। मंगलवार को दोनों ने कचहरी में वकील के समक्ष सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आपस में शादी कर ली। मंदिर और कोर्ट दोनों जगह उनके वकील मौजूद रहे। 

------

आशा बनी पति तो ज्योति बनीं पत्नी

बदायूं। दोनों सहेलियों में आशा ने शादी में पति की भूमिका निभाई और अपना नाम गोलू रख लिया, जबकि ज्योति पत्नी बनीं। शादी के समय दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। कहा कि अभी उनके परिवार वालों का इस बात का पता नहीं है लेकिन यदि पता चलने पर भी वे उनके इस फैसले से राजी नहीं हुए तो वे अलग अपनी दुनिया बसाएंगीं। 

----------

ऐसी ही खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- एक विवाह ऐसा भी...! सोनम और अलका ने खाई साथ जीने-मरने की कसम, फिर पहनाई वरमाला

https://sabkibaat.in/post/a-marriage-like-this-----sonam-and-alka-took-vows-to-live-and-die-together-then-exchanged-garlands

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto