एक विवाह ऐसा भी...! सोनम और अलका ने खाई साथ जीने-मरने की कसम, फिर पहनाई वरमाला
SAB KI BAAT
Mar 28 2025
6600
सब की बात न्यूज। भले ही समलैंगिक रिश्तों को मान्यता नहीं मिली है लेकिन आज भी तमाम जोड़े ऐसे हैं जो इन रिश्तों में रह रहे हैं। इनमें कुछ चोरी-छिपे रहते हैं तो कुछ डंके की चोट पर साथ रहने का ऐलान करते हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है जहां दो युवतियों ने अपने समलैंगिक रिश्तों का खुलासा करते हुए शादी करके जिंदगी भर एक दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया।
मामला दो राज्यों मध्यप्रदेश और असम का है। दरअसल इंस्टाग्राम के माध्यम से एमपी के नौगांव के दौरिया गांव की रहने वाली युवती सोनम यादव की दोस्ती असम की अलका वर्मन उर्फ मानसी नाम की युवती से हुई। तीन साल दोस्ती चलने के बाद उन्हें न जाने कब आपस में प्यार हो गया, पता ही नहीं चला। दोनों को जब इसका अहसाा हुआ तो जिंदगी भर साथ रहने की खातिर उन्होंने शादी का फैसला ले लिया और हाल में ही शादी कर भी ली। खास बात यह रही कि सोनम के परिवार ने न सिर्फ इस रिश्ते को अपनाया बल्कि धूमधाम से शादी भी कराई।
----
परिवार वालों ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
सब की बात न्यूज। विगत 21 मार्च को सोनम अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट नौगांव थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि वह कानपुर में थी। पुलिस ने जब उसे फोन किया तो सोनम ने खुद ही थाने आकर बयान देने की बात ककी और कुछ ही दिनों बाद वह अपने प्रेमिका अलका के साथ गांव लौट आई।
---------
थाने के सामने हुए एक-दूजे के, पहनाई वरमाला
सब की बात न्यूज। समलैंगिक शादी का भले ही सोनम के परिवार वालों ने विरोध न किया हो लेकिन मंदिरों में उनकी शादी के लिए मना कर दिया गया। इसके बाद दोनों युवतियां अपने परिवार वालों के साथ नौगांव थाने पहुंचीं और थाने के सामने ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचाई। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए और फिर सोनम के परिवार ने नई बहू का गृह प्रवेश कराया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
956
-
बदायूं समाचार
626
-
गतिविधियां
523
-
राजनीति
170
Recent Comment
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
-
by Anonymous
Rt bhie
-
by श्रीकांत यादव
दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे
SAB KI BAAT
