सरकारी जमीन पर कब्जा करके भरवा दी नींव, प्रशासन ने चलवाया बुल्डोजर...भाजपा के इस नामित सभासद पर लगा आरोप

सरकारी जमीन पर कब्जा करके भरवा दी नींव, प्रशासन ने चलवाया बुल्डोजर...भाजपा के इस नामित सभासद पर लगा आरोप

राजस्व टीम की जांच के बाद प्रशासन ने शनिवार को की कार्रवाई, बिसौली तहसील का है मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सरकारी जमीन पर कब्जा करके नींव भरवा देने की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने जमीन पर बुल्डोजर चलवाकर नींव को ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार बिसौली ने इस जमीन पर कब्जा होने की रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में जिस व्यक्ति को कब्जा करने का आरोपित दिखाया है वह भाजपा का नामित सभासद बताया जा रहा है। 

बिसौली तहसील के कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी गंगास्वरूप सक्सेना ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि कस्बे में स्थित काजी हाउस और खाद के गड्ढों की सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। उस व्यक्ति द्वारा यहां नींव भी भरवा दी गई है। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराई, जिसमें पाया गया कि गांव मिर्जापुर बेहटा की भूमि गांटा संख्या 1275 काजी हाउस के रूप में दर्ज है। इस पर बरात घर बना हुआ है। उस पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं है। शेष बचे रकवा पर फैजगंज निवासी प्रदीप गुप्ता का कब्जा है। इस पर प्रदीप को नगर पंचायत द्वारा अंतिम नोटिस भी दिया जा चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गाटा संख्या 1698 खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। इसके कुछ हिस्से पर प्रदीप गुप्ता द्वारा अवैध तरीके से नींव भरवाई गई है। 

-------

शनिवार को चला बुल्डोजर, ध्वस्त करा दी नींव

बदायूं। रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को राजस्व टीम ने गाटा संख्या 1698 और 1699 (खाद के गड्ढे की भूमि) का स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप गुप्ता द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से नींव भरने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर मंगाकर अवैध रूप से भरी गई नींव को पूरी तरह ध्वस्त करा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे के अन्य अवैध कब्जा धारकों में अफरातफरी मच गई है। 

------

नामित सभासद ने कहा- 'विरोधियो की साजिश'

बदायूं। तहसीलदार की रिपोर्ट में जिस प्रदीप गुप्ता का जिक्र है, वह भाजपा का नामित सभासद बताया जा रहा है। हाल ही में नगर निकायों में सभासद नामित किए गए हैं। हालांकि इस संबंध में प्रदीप गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विरोधी उनका नाम खराब करने के लिए साजिश कर रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत के एक पूर्व अध्यक्ष पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto