मायके वालों से बोली विवाहिता...'मुझे देख जाओ नहीं तो तेरहवीं में ही आओगे', कुछ समय बाद ही हो गई मौत
SAB KI BAAT
May 19 2026
1310
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सबकी बात न्यूज
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव महौरी में एक विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी सुषमा ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब पांच वर्ष पहले महौरी निवासी शेरसिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पूजा को परेशान करने लगे थे और आए दिन उससे मारपीट की जाती थी। सोमवार को पूजा का फोन उनके पास आया, जिसमें उसने कहा था कि वह आकर उसे देख जाए, नहीं तो तेरहवीं में ही आओगे।
सुषमा के अनुसार, यह सुनकर वह घबरा गए और पूजा की ससुराल पहुंच गए। यहां पता चला कि वह अस्पताल में है। अस्पताल जाकर देखा तो पूजा की हालत खराब थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पूजा के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT