बदायूं में कचरे के 'पहाड़' होंगे खत्म, रसूलपुर में एक करोड़ की लीगेसी वेस्ट निस्तारण परियोजना का शुभारंभ

बदायूं में कचरे के 'पहाड़' होंगे खत्म, रसूलपुर में एक करोड़ की लीगेसी वेस्ट निस्तारण परियोजना का शुभारंभ

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया शुभारंभ, प्रतिदिन 60 मीट्रिक टन कचरे का होगा वैज्ञानिक उपचार

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रसूलपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लीगेसी वेस्ट साइट के रिमेडिएशन (उपचार) कार्य का मंगलवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 

नगर पालिका की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त बनाना है। लंबे समय से रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड पर जमा लीगेसी वेस्ट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, जहरीली गैसें और प्रदूषण के चलते आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस परियोजना के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर पालिका ने इस कार्य की जिम्मेदारी ‘श्री कामद इंटरप्राइजेज’ को सौंपी है। कंपनी आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कचरे का उपचार करेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 60 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जाएगा। इससे धीरे-धीरे वर्षों से जमा कचरा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि लीगेसी वेस्ट केवल गंदगी का ढेर नहीं होता, बल्कि यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी बन जाता है। ऐसे कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं, जबकि वर्षा के दौरान रिसने वाला दूषित पानी भूजल को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका इस परियोजना के माध्यम से बदायूं को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ शहर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

--------

बदायूं को आदर्श, व्यवस्थित और सुंदर बनाना ही विजनः फात्मा

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि उनका विजन बदायूं को एक आदर्श, व्यवस्थित और सुंदर नगर के रूप में विकसित करना है। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। शहर में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने, पार्कों का विकास कराने, मुख्य मार्गों पर डिवाइडर निर्माण, हरित पट्टी विकसित करने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालना चाहिए तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचना चाहिए।

------

आधुनिक तकनीक का होगा उपयोग

बदायूं। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि लीगेसी वेस्ट रिमेडिएशन परियोजना पूरी होने के बाद डंपिंग ग्राउंड की भूमि का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। अभी तक यह क्षेत्र कचरे के ढेर में तब्दील था, लेकिन उपचार कार्य पूरा होने के बाद यहां पर्यावरण अनुकूल विकास कार्य कराए जा सकेंगे। परियोजना के अंतर्गत कचरे की छंटाई, उपचार और सुरक्षित निस्तारण की आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

-------

ये रहे मौजूद 

बदायूं। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, जितेन्द्र सक्सेना, गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto