मदर एथीना स्कूल में कला, कौशल और उत्साह का अनूठा संगम, 10 दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ शुरू

मदर एथीना स्कूल में कला, कौशल और उत्साह का अनूठा संगम, 10 दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ शुरू

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में मंगलवार से निःशुल्क दस दिवसीय ‘समर कैंप 2026’ का शुभांरभ किया गया, जिसकी शुरूआत विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा फीता काटकर की गई। 

इसमें कक्षा-प्लेग्रुप से लेकर कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दस दिवसीय कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें कौशल, रचनात्मकता एवं शारीरिक विकास एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इस बार के समर कैंप में पहले ही दिन बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों जैसे ‘फन विद साइंस’, ‘लर्न विद मैथ्स’, ‘आर्ट एंड क्राफ्ट’, ‘मास मीडिया’, ‘थियेटर’ ‘लिटरेचर क्लब’ ‘स्काउट व गाइड’, ‘कुकिंग विदआउट फायर’ ‘नृत्य’, ‘संगीत’, ‘गार्डनिंग’, ‘सिलाई-कढ़ाई’ के साथ-साथ ‘योग’, ‘मेडीटेशन’ एवं ताईक्वांडो में प्रतिभाग करते हुए अपनी सीखने की सतत् प्रक्रिया को जारी रखा। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने समर कैंप के आयोजन की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहां बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे है, वहीं हमारा प्रयास है कि वे इस कैंप के माध्यम से नई-नई विधाएं सीखें और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर टीमवर्क भावना को विकसित करें।

अपने इस उद्देश्य और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाने के लिए ही हमने इस कलात्मक व सृजनात्मक गतिविधियों से युक्त समर कैंप का आयोजन किया है जिससे कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto