बदायूं। रोडवेज बस का चालक एक बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसा पटना देवकली के पास हुआ।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरैला निवासी महिला मुन्नी देवी अपने भतीजे सर्वेश के साथ बाइक से शनिवार शाम कहीं जा रही थीं। शाम करीब पांच बजे पटना देवकली के पास एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वेश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस को लेकर भाग गया।
-------------------
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव माधुरी नगला में मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। गांव में करीब पांच दिन पहले बांकेलाल व पूरनलाल में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो गया था। इसमें बांके लाल के सिर में लाठी लग गई थी। परिवार वाले बांकेलाल को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर इलाज के दौरान बांकेलाल की मौत हो गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
933
-
बदायूं समाचार
606
-
गतिविधियां
478
-
राजनीति
155
Recent Comment
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
-
by हम्माद आलम
शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।
-
by आकाश पटेल
दम है भाई
SAB KI BAAT
