बदायू। सियासत की यही रिवायत है, जहां मौका देखा वहां खड़े हो गए। जहां फायदा दिखा, वहीं का झंडा बुलंद कर दिया। यहां खफा भी नुकसान देखकर हुआ जाता है तो चरण वंदना भी नफा यानी फायदे को तौलकर की जाती है। आने वाले समय में नेताओं को भी भाजपा में नफा दिख रहा है तो दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा का दामन पकड़ना शुरू हो गया है। शनिवार को तमाम स्थानीय नेता लखनऊ जाकर भाजपा में शामिल हो गए।
शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चन्द्रा, बिल्सी की पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्य, पूर्व विधायक स्व. योगेंद्र कुमार गर्ग कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष गर्ग और बदायूं विधानसभा के बसपा प्रत्याशी रहे ठा. राजेश कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर व सदस्य जिला पंचायत आर्येन्द्र सिंह उर्फ पीलू सिंह, पूर्व प्रधान करनपुर राहुल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सपा बिसौली मनोहर सिंह यादव, बगरैन के ठा. बेचे सिंह, फैजगंज बेहटा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT