पिता की मौत के बाद चाचा-ताऊ ने बेच दीं 11 और 13 साल की बेटियां, शादी के बाद ससुर भी करता था रेप

पिता की मौत के बाद चाचा-ताऊ ने बेच दीं 11 और 13 साल की बेटियां, शादी के बाद ससुर भी करता था रेप

चार लाख में राजस्थान के धौलपुर में बेचा, छोटी न दिखाई दें, इसलिए पहनाईं साड़ियां 

आगरा। एक महिला के पति की मौत के बाद उसकी 11 व 13 साल की दो बेटियों को उनके चाचा और ताऊ ने राजस्थान के धौलपुर में चार लाख में बेच दिया। यहां दोनों बच्चियों की जबरन शादी भी करा दी गई। यहां ससुर भी दोनों के साथ रेप करता था। जैसे तैसे एक ने पड़़ोसी की मदद से अपनी मां को फोन किया तो मामला सामने आया। 

हाथरस की रहने वाली एक महिला की शादी आगरा के एक व्यक्ति से हुई थी। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे दोनों अलग रहने लगे थे। चार बच्चों में दो बेटे मां के पास तथा दो बेटियां पिता के पास रह रही थीं। विगत जुलाई में महिला के पति की मौत हो गई लेकिन ससुराल वालों ने दोनों बेटियों को मां से नहीं मिलने दिया। 

महिला की मानें तो उसकी दोनों बेटियों की शादी जबरन राजस्थान के धौलपुर में करा दी गई। शादी भी दिखावे के लिए की गई। वास्तविकता में चाचा और ताऊ ने दोनों को चार लाख में बेच दिया था। आरोप है कि वहां दोनों बच्चियों को बांधकर रखा जाता था और मारपीट की जाती थी। ससुर भी दोनों का रेप करता था। इसी बीच दोनों बच्चियों ने पड़ोस की एक महिला को बताया तो उसने मां को फोन पर सारी बात बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को बरामद करते हुए मां के सुपुर्द कर दिया है। 

-----

बच्चियों ने बनाकर भेजी थी वीडियो

आगरा। बताते हैं कि दोनों बच्चियों ने महिला की मदद से अपनी मां को एक वीडियो भी बनाकर भेजी थी। इसमें दोनों ने कहा था कि चाचा और ताऊ ने उनकी शादी जबरन करा दी है और खूब पैसे लिए हैं। उनका ससुर भी शराब पीकर उनके साथ गलत काम करता था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto