आईआईएसईआर भोपाल के समर कैंप के लिए अलास्का गौतम का चयन

आईआईएसईआर भोपाल के समर कैंप के लिए अलास्का गौतम का चयन

चार से नौ मई तक होगा कैंप का आयोजन, देश भर के मेधावी होंगे शामिल

सबकी बात न्यूज

बदायूं/श्रीनगर गढ़वाल। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, बेलकांडी (श्रीनगर गढ़वाल) की कक्षा 11वीं की छात्रा अलास्का गौतम का चयन भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल में चार से नौ मई 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित समर आउटरीच कैंप के लिए हुआ है। यह चयन विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन तथा पूर्व कक्षाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर किया जाता है।

आईआईएसईआर भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह समर कैंप देशभर के मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान की दुनिया से परिचित कराने और समाज के विकास में विज्ञान की भूमिका को समझाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं अभियांत्रिकी विज्ञान के विषयों पर इंटरैक्टिव व्याख्यान, प्रयोगशाला आधारित गतिविधियां तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त होता है।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान के प्रख्यात संकाय सदस्यों, वरिष्ठ विद्यार्थियों एवं देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद का अवसर मिलता है, जो सभी देश के विभिन्न विद्यालयों से चयनित  होकर आये छात्र छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध होता है।

-----

बदायूं के डॉ. आलोक की बेटी हैं अलास्का

बदायूं। अलास्का गौतम ने हाल ही में सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, बेलकांडी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे श्रीनगर गढ़वाल निवासी श्रीमती दिव्या शिखा गौतम एवं डॉ. आलोक सागर गौतम की पुत्री हैं। डॉ. आलोक बदायूं के मूल निवासी हैं। अलास्का की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकों तथा परिवार के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto