दहेज की खातिर पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या का आरोप

दहेज की खातिर पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या का आरोप

बदायूं। मायके वालों ने एक विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर विवाहिता को इतना पीटा गया, कि उसकी मौत हो गई। 

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि उसने अपनी बहन धर्मवती की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अर्जुन निवासी ग्राम उसैता थाना बिनावर से की थी। शादी में लगभग सात लाख रुपये खर्च किया था तथा सोने चांदी के जेवरात व एक बाइक भी दी थी। शादी के कुछ समय बाद से ही धर्मवती का पति अर्जुन, जेठ प्रेमपाल व हीरालाल उससे आये दिन दहेज की मांग करने लगे। ससुराल वाले एक बुलेट व आठ लाख रुपये मांग रहे थे। कुछ समय बाद धर्मवती के एक बेटा हुआ लेकिन ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। 

आरोप है कि आये दिन उसे मारपीट कर घर से निकाला जाने लगा लेकिन धर्मवती चुपचाप सभी ससुराल वालों के जुल्म बर्दाश्त करती रही। दो मई को रात करीब दो बजे ससुराल वालों ने धर्मवती को इतना पीटा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि जब उन्होंने बिचौलिया कमल से कहा तो उसने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धर्मवती के मायके वालों ने एसएसपी से उचित कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto