सावधानः इस मौसम में कहीं भी छिपी हो सकती है 'मौत'....दो को बना लिया शिकार

सावधानः इस मौसम में कहीं भी छिपी हो सकती है 'मौत'....दो को बना लिया शिकार

बदायूं। भीषण गर्मी के मौसम में मानसून की ठंडी फुहारें भला किसे अच्छी नहीं लगती, लेकिन यही मौसम 'मौत' भी लेकर आ सकता है। खासकर देहात क्षेत्रों में तो ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ ऐसा ही जिले के दो स्थानों पर हुआ जब एक बालक और एक महिला की सांप द्वारा डंसने से मौत हो गई। 

पहली घटना उसावां क्षेत्र के गांव बरकतगंज की है। यहां अनुज का परिवार रहता है। बीते सोमवार की रात अनुज की 25 वर्षीय पत्नी किरन अपने घर पर थीं। बताते हैं कि रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में गई थीं। कमरे से उसे कुछ सामान लेना था लेकिन इसी दौरान कमरे में सामान के पीछे बैठे एक सांप ने उसे डंस लिया। किरन की चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े और उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को किरन की मौत हो गई। 

दूसरी घटना बिनावर क्षेत्र के गांव कान्हानगला की है। यहां रहने वाले आले हसन का आठ साल का बेटा नसीम बच्चों गांव के बच्चों के साथ घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान एक पेड़ के नीचे उसे किसी सांप ने डंस लिया। नसीम की हालत बिगड़ती देख साथ खेल रहे बच्चे शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto