महिला आरक्षण की आड़ में भाजपा कर रही थी परिसीमन बिल लागू करने का षड़यंत्रः धर्मेंद्र यादव

महिला आरक्षण की आड़ में भाजपा कर रही थी परिसीमन बिल लागू करने का षड़यंत्रः धर्मेंद्र यादव

सांसद बोले- सितंबर-2023 में ही सर्वसम्मति से संसद में पास हो चुका है महिला आरक्षण बिल

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि महिला आरक्षण बिल विपक्ष में बैठे नेताओं की वजह से पास नहीं हुआ जबकि सच्चाई यह है कि सितम्बर 2023 में सर्वसम्मति से संसद में यह बिल पास हो चुका है और समाजवादी पार्टी ने इस बिल को पास कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। 

सांसद ने कहा कि इस महिला आरक्षण बिल की आड़ में भाजपा सरकार परिसीमन बिल लागू करने का षड्यंत्र कर रही थी, जिसे समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष ने फेल कर दिया। समाजवाद के जनक डॉ. राममनोहर लोहिया ने नर-नारी समानता की बात की थी। उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने सर्वप्रथम महिलाओं के लिए शौचालय बनवाए तथा पंचायती राज व्यवस्था में सर्वप्रथम महिलाओं को आरक्षण दिलवाया। इसके बाद अखिलेश यादव ने सपा सरकार में 1090, कन्या विद्याधन, लैपटॉप, पढ़े बेटियां- बढ़े बेटियां जैसी योजनाएं महिलाओं के कल्याण के चलाईं।

सांसद ने कहा कि समाजवादी लोग सदैव प्रचार प्रसार में पीछे रह जाते हैं जबकि इसके विपरीत भाजपा के लोग झूठी प्रेस वार्ता करके अपना झूठ फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कहा कि एसआईआर के माध्यम से भाजपा सरकार ने यह भ्रम फैलाया कि देश में बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं जिन्हें बाहर किया जाएगा। बिहार,पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। देश के गृहमंत्री बताएं कि कितने बांग्लादेशियों को बाहर किया गया अथवा कितनों को शरणार्थियों के कैंप में भेजा गया और यदि बांग्लादेशी देश में पाए गए हैं तो नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए़।

------

लोगों से की अपील, 2027 में बनवाएं सपा सरकार

बदायूं। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह चुनाव संविधान बचाने के लिए लड़ा जा रहा है, जिसमें प्रदेश की जनता ने समाजवादियों का भरपूर साथ तथा समर्थन दियाजिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं व आमजनता ने भाजपा को हराने का कार्य किया तथा समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। 

-------

कई कार्यक्रमों में भी लिया भाग

बदायूं। भ्रमण के दौरान सांसद धर्मेंद्र ने कई निजी तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। वह राजू यादव, अतेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद मियां, पूर्व विधायक मसर्रत अली उर्फ बिट्टन, सौरभ यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।बिल्सी में सैकड़ों लोगों ने सांसद का शानदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक मसर्रत अली उर्फ बिट्टन, काज़ी रिज़वान, भानु प्रकाश, अवनीश यादव, फरहत अली, विपिन यादव, मोतशाम सिद्दीकी,अवधेश यादव, सोमेंद्र सिंह, जगत सिंह, मुवीन फरीदी, स्वाले चौधरी, राहुल कुर्मी,भानु प्रकाश, सोमेंद्र यादव, सोनू यादव, प्रभात अग्रवाल आदि साथ रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto