मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने किया ग्वालियर का शैक्षिक भ्रमण

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने किया ग्वालियर का शैक्षिक भ्रमण

बदायूं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-11 एवं 12 के विद्यार्थियों को ग्वालियर  का एक विशेष शैक्षिक भ्रमण कराया गया। 

इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से अलग भारत की समृद्ध वास्तुकला और गौरवशाली इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध ग्वालियर दुर्ग का भ्रमण कियां यहां उन्होंने मानसिंह पैलेस की नक्काशी, दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा की शांति और सास-बहू मंदिर की अद्भुत वास्तुकला को देख कर भारतीय कौशल की सराहना की। पूरी यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल इतिहास के बारे में जाना बल्कि समूह में रहकर टीम वर्क, समय प्रबंधन और अनुशासन के महत्त्व को भी समझा।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका  चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब विद्यार्थी इतिहास को अपनी आंखों से देखते हैं, तो वह उनके मानस पटल पर सदैव के लिए अंकित हो जाता है। इस भ्रमण का लक्ष्य विद्यार्थियों में शोध करने की प्रवृत्ति विकसित करना और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनें, बल्कि एक जागरूक और संवेदनशील नागरिक भी बनें।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto