ब्लॉक जगत के परिषदीय बच्चों ने किया आईवीआरआई का भ्रमण, लीं जानकारियां

ब्लॉक जगत के परिषदीय बच्चों ने किया आईवीआरआई का भ्रमण, लीं जानकारियां

बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसके लिए उन्हें इतिहास और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानने के लिए शैक्षिक संवर्धन को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जा रहा है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा के निर्देशन में विकासखंड जगत क्षेत्र के बीबीपुर,आरिफपुर नवादा, हसनपुर, गिद्धौल, आमगांव, सखानू, लखनपुर कई स्कूलों के 100 बच्चों ने शिक्षकों के साथ बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान आईवीआरआई का भ्रमण किया। यहां बच्चों को आईवीआरआई के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों में आईवीआरआई में मौजूद इतिहास से जुड़ी चीजों को जानने की बेहद उत्सुकता थी। उन्होंने सवालों के जरिए आईवीआरआई के कर्मचारियों से उनके विषय में जाना। शैक्षिक संवर्धन भ्रमण से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बस को रवाना किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, हरिनंदन सिंह, राधेश्याम, रामअवतार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto