स्वास्थ्य विभाग की साठगांठ से चल रहे फर्जी अस्पताल, अब युवा मंच करेगा विरोध
SAB KI BAAT
May 28 2024
3030
बदायूं। युवा मंच संगठन की बैठक में कहा गया है कि जिले में तमाम अस्पताल बिना किसी मानक को पूरा किए और फर्जी तरीके से चल रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की साठगांठ है। ऐसे अस्पतालों के विरोध में संगठन आंदोलन करेगा।
मंगलवार को युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बदायूं मे स्वास्थ विभाग का भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। किसी भी अस्पताल के संचालन के लिए अग्निशमन विभाग, समेत अन्य विभागों से जरूरी लाइसेंस समेत अन्य विभागों की सामान्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। तमाम नियम कानून इन अस्पतालों के लिए होते हैं लेकिन बदायूं में चल रहे कई अस्पताल इन मानकों का पालन किए बगैर स्वास्थ्य विभाग की साठगांठ से चल रहे हैं। तमाम नौसिखिये डॉक्टरों की तरह काम करके ऑपरेशन तक कर दे रहे हैं जिससे भोले भाले मरीजों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि अब संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। बैठक में दिलीप जोशी, सुशील मौर्य, पुष्पेंद्र मिश्रा, अजय दिवाकर, हामिद रसूल, सलमान गद्दी, दीपक शाक्य, शंकर मौर्य, अमन गुप्ता, राज वर्मा, नितिन दिवाकर आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT