बदायूं में इस पूर्व विधायक के पीए की सड़क हादसे में हुई मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए थे

बदायूं में इस पूर्व विधायक के पीए की सड़क हादसे में हुई मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए थे

बदायूं। मॉर्निंग वॉक पर गए एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

मृतक शरीफ अंसारी दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के पीए थे तथा अलापुर के वार्ड संख्या 11 के निवासी थे। बृहस्पतिवार सुबह को वह मॉर्निंग वॉक पर अपने कुछ साथियों के साथ गए थे। इसी दौरान अलापुर क्षेत्र में नये बाजार के पास किसी 

वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद भी वह अनियंत्रित दौड़ता चला गया। जब तक भीड़ एकत्र होती, चालक अपने वाहन को वहां से भगा ले गया। हादसे में शरीफ बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto
  • user by Anonymous

    Sahi baat

    quoto