जगह-जगह उधड़ी थी चमड़ी, आग से झुलसा युवक पहुंचा घर, बोला...'तीन लड़कों ने बांधकर लगा दी आग'

जगह-जगह उधड़ी थी चमड़ी, आग से झुलसा युवक पहुंचा घर, बोला...'तीन लड़कों ने बांधकर लगा दी आग'

पुलिस बोली- 'युवक मानसिक रूप से परेशान, खुद ही बोतल में ले गया था पेट्रोल'

बदायूं। इस्लामनगर में शुक्रवार को 20 साल का एक युवक अपने घर झुलसी हुई अवस्था में पहुंचा। जलने से उसकी चमड़ी जगह-जगह उधड़ गई थी। घर पहुंचकर उसने परिवार वालों को बताया कि तीन लड़कों ने उसे खंभे से बांधकर आग लगा दी। रस्सी जलने के बाद वह वहां से छूटकर भागा। इन लड़कों की एक दिन पहले उससे लड़ाई हो गई थी। 


मामला इस्लामनगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती का है। यहां रहने वाला 20 साल का महबूब शुक्रवार सुबह नमाज पढ़ने गया था। वहां से जब वह लौटा तो उसकी वह काफी हद तक जला हुआ था। उसे ऐसी हालत में देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महबूब को अस्पताल भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

--------

क्या बोला महबूब-

बदायूं। घर पहुंचकर महबूब ने परिवार वालों को बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह नमाज पढ़ने गया था तो मामूली बात पर उसका तीन लड़कों से विवाद हो गया था। उस समय तो लोगों ने बीच बचाव करा दिया लेकिन जब शुक्रवार सुबह को जब वह फिर नमाज पढ़ने गया तो लौटते समय तीनो लड़के मिल गए। उन्होंने उसे पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग से जब रस्सियां जल गईं तो वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर आया। 

-------

अब जानिये, क्या कह रहे एसपी देहात

बदायूं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया के अनुसार, युवक ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया था कि तीन लड़कों ने उसे बांधकर आग लगा दी थी, जिनसे एक दिन पहले उसका विवाद हुआ था। एसपी के अनुसार, विवाद की कोई सूचना युवक द्वारा पुलिस को नहीं दी गई थी। जांच और आसपा के लोगों से पूछताछ में पाया गया कि युवक ने एक पंप से बोतल में पेट्रोल लिया था और घटना भी उसी वक्त के आसपास की है। उनके अनुसार, मामला संदिग्ध है। जांच के लिए पंप का सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है। 

- वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/v/17NZKqy7vb/

--------

तीनों आरोपित बताए जा रहे नाबालिग

बदायूं। युवक ने जिन तीन लड़कों पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपित नाबालिग हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto