वो तो पानी पीने गया था...पर, मौत छिपी बैठी थी वहां, करंट लगा और जिस्म से निकल गई जान
SAB KI BAAT
Jun 07 2025
6210
प्यास लगे तो सड़क पर लगे वाटर कूलर से पानी पीने से पहले चेक कर लीजिए, नहीं तो हो सकता है हादसा
बदायूं। प्यास लगने पर सड़क किनारे लगे वाटर कूलर से पानी पीना एक युवक की जान जाने का कारण बन गया। वाटर कूलर में करंट आ रहा था। जैसे ही युवक ने उसे हाथ लगाया उसे जोरदार करंट लग गया। जब तक परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मामला विनावर थाना क्षेत्र के गंांव किशोरपुर का है। भगवानपुर गांव में रहने वाला करीब 24 वर्षीय प्रेमवीर किसी काम से किशोरपुर आया था। यहां उसे प्यास लगी तो वह सड़क किनारे लगे वाटर कूलर में पानी पीने चला गया। जैसे ही उसने वाटर कूलर की टंकी छुई वैसे ही उसे करंट का जोरदार झटका लगा। झटका लगते ही प्रेमवीर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। वे उसे बरेली ले गए लेकिन रास्ते में ही किसी समय उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले उसे बरेली के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
-------
आखिर कहां से उतरा वाटर कूलर में करंट
बदायूं। वाटर कूलर में पानी को ठंडा करने के लिए बिजली की सप्लाई दी जाती है। ऐसे में किसी नंगे तार के कूलर की बॉडी को टच करने से करंट आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वजह कुछ भी हो, लेकिन इसमें संबंधित की लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता। इस लापरवाही के कारण एक परिवार में मातम का माहौल हो गया। मृतक प्रेमवीर के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा