मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली भव्य शोभायात्रा, रविवार को होगा भंडारा

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली भव्य शोभायात्रा, रविवार को होगा भंडारा

बदायूं। कुंवरगांव स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा देखने को नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

नगर में तिरपोलिया तिराहे के निकट स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। इसके तहत शुक्रवार को शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का

शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में काली अखाड़ों समेत कई झांकियां शामिल रहीं। भगवान के वेष में सजे कलाकारों ने सभी का मन

मोह लिया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई जगहों पर शर्बत का वितरण भी किया गया। 

शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, मौर्य समाज, होलीचौक, मुख्य बाजार, हनुमान मंदिर, सर्राफा बाजार होते हुए वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। 


मंदिर प्रबंधक शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मंदिर में राम दरबार, राधाकृष्ण, लक्ष्मी नारायण, मां गायत्री, गणेश भगवान तथा शनिदेव महाराज की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए महोत्सव का समापन रविवार को होगा। रविवार को सुबह आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto