दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह खून से लथपथ मिली लाश...गोली मारकर हत्या का अंदेशा
SAB KI BAAT
Jun 08 2025
3200
बदायूं। दोस्तों के साथ रात में शराब पीने वाले युवक की सुबह खून से लथपथ लाश मिली। माना जा रहा है कि गोली मारकर उसकी हत्या कर की गई है। परिवार वालों ने साथ में शराब पीने वाले तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव का है। गांव में रहने वाला 25 वर्षीय अमित शनिवार शाम को गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर गया था। यहां गांव के ही ताराचंद, पप्पू और जफर के साथ उसने शराब पी। बताया जाता है कि शराब पीने के बाद तीनों वहां से चले गए और अमित वहां पर अकेला रह गया।
रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे ताराचंद दोबारा ट्यूबवेल पर गया तो वहां अमित की खून से सनी लाश पड़ी थी। उसने अमित के परिवार वालों को जानकारी दी तो परिवार वाले ट्यूबवेल पर पहुंच गए। परिवार वालों के अनुसार, यहां अमित के शव के बराबर में ही एक तमंचा पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन पुलिस को वहां कोई तमंचा नहीं मिला। केवल एक कारतूस व एक खोखा वहां से बरामद हुए। परिवार वालों ने ताराचंद, पप्पू और जफर के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT