हैवानियतः नौ साल की बच्ची का रेप करके मार डाला...मरा समझकर सूटकेस में कर दिया पैक

हैवानियतः नौ साल की बच्ची का रेप करके मार डाला...मरा समझकर सूटकेस में कर दिया पैक

खून से लथपथ बच्ची को ले जाया गया अस्स्पताल, वहां डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि

आरोपित की हुई पहचान, स्थानीय लोगों ने की ऑन द स्पॉट फांसी की मांग

सब की बात न्यूज। राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक हैवान ने सारी हदें पार करते हुए नौ साल की बच्ची के साथ न केवल रेप किया बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। बच्ची को मरा जानकर उसने उसे सूटकेस में पैक करके एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर फेंक दिया। खून से लथपथ बच्ची को लेकर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामला दिल्ली के नेहरू विहार इलाके का है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले एक परिवार की नौ साल की बच्ची बकरीद वाले दिन यानी सात जून को अपने एक रिश्तेदार को बर्फ देने गई थी। वापसी में घर लौटते वक्त वह संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया। काफी देर बाद एक फ्लैट की दूसरी मंजिल पर उन्हें एक सूटकेस पड़ा दिखाई दिया, जिसमें से खून निकलकर बाहर आ रहा था। परिवार वालों ने सूटकेस खोलकर देखा तो उनकी सांसे मानों रुक गई। अंदर खून से लथपथ बच्ची मृतप्रायः सी पड़ी थी। उसके धड़ के नीचे के कपड़े गायब थे तथा काफी खून बह रहा था। मामले की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिंदा होने की आस में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

-------

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

सब की बात न्यूज। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए जिसके बाद शक की सुई नौशाद नाम के एक युवक पर जा टिकी। उस पर बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप है। प्रारंमिक जांच में बच्ची से रेप की बात की जा रही

                            -- आरोपित नौशाद -- 

है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे आरोपित को ऑन द स्पॉट फांसी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित नौशाद के भाई को हिरासत में ले लिया है। 

--------

इसी फ्लैट में रहता है आरोपित नौशाद

सब की बात न्यूज। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि पुलिस ने दिल्ली के कई इलाकों समेत एनसीआर में भी नौशाद को पकड़ने के लिए दबिश दी। बताते हैं कि नौशाद उसी फ्लैट में रहता है, जहां की दूसरी मंजिल पर सूटकेस में बच्ची मिली। नौशाद बिरियानी बेचने का काम करता है। इस समय वह मकान में अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto