फांसी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
SAB KI BAAT
Apr 28 2025
2050
बदायूं। अलापुर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
अलापुर क्षेत्र के गांव गभियाई में 25 वर्षीय विवाहिता अर्चना अपने पति कुलदीप राजपूत के साथ रहती थी। अर्चना का मायका शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लागंज के गांव रामपालपुर में है। बीती रात अर्चना का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर अर्चना के मायके वाले भी वहां पहुच गए। उन्होंने अर्चना की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले अर्चना को आए दिन परेशान करते थे। जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर रखा था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter