ट्रक से शराब की 24 पेटियां उड़ा ले गया कोई, चालक पर शक, रिपोर्ट दर्ज
SAB KI BAAT
Apr 28 2025
1850
बदायूं। गाजियाबाद से बदायूं आ रहे एक ट्रक से शराब की 24 पेटियां चोरी हो गईं। जब इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को लगी तो चालक से पूछताछ की गई लेकिन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके आधार पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
शहर निवासी विनोद कुमार गुप्ता का सालारपुर में शराब गोदाम है। रविवार रात गाजियाबाद से बदायूं के लिए शराब की 180 पेटियां एक ट्रक में लोड की गई थीं। सम्भल के जुनावई क्षेत्र के गांव सेमरा करनपुर निवासी दानवीर के अनुसार, रविवार रात उसने उझानी के गांव कुढ़ानरसिंहपुर के पास शराब की बोतले टूटने की आवाज महसूस हुई, जिस पर उसने ट्रक रोक लिया। जब उसने पेटियां चेक की तो वह कम लगीं। उसने सोमवार को उझानी कोतवाली आकर पुलिस को इस बारे में अवगत कराया तो पुलिस ने आबकारी विभाग को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने दानवीर से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में पता चला कि शराब की 24 पेटियां ट्रक से गायब थीं। सभी महंगे ब्रांड वाली शराब की थीं। शक के आधार पर आबकारी विभाग की ओर से चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT