उद्योग जगत द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों पर हुई चर्चा
बदायूं। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को सिटी मॉल में जीएसटी संवाद- 'आपसी विश्वास पर आधारित सुदृढ़ जीएसटी इकोसिस्टम' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय गौतम बुद्ध नगर के आयुक्त संजीव कुमार मिश्रा एवं अपर आयुक्त अर्जुन लाल जाट की उपस्थिति में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर मंडल बदायूं के सहायक आयुक्त जयंत वर्मा द्वारा स्वागत से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक एवं उद्यमी संगठनों द्वारा भी आयुक्त एवं अपर आयुक्त का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके उपरांत उद्योग जगत द्वारा सामना की जा रही विभिन्न चुनौतियों एवं प्रश्नों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
आयुक्त ने कहा कि आपसी विश्वास ही सुदृढ़ जीएसटी इकोसिस्टम की नींव है और प्राप्त सुझावों को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त द्वारा व्यापारियों करदाताओं प्रतिनिधि मंडल को केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा हाल ही घोषित की गयी जीएसटी की दरों में किये गए बदलाव के कारण भविष्य में करदाताओं को होने वाली कर छूट के बारे में भी बताया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान आयुक्त संजीव कुमार मिश्रा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हाल में केंद्रीय माल एवं सेवा कर के कम हुए शुल्क रेट का लाभ आम जन तक पहुंचाया जाय और किसी भी तरह की एंटी प्रॉफिटिरिंग एक्टिविटी से बचा जाए। कार्यक्रम का समापन अपर आयुक्त अर्जुन लाल जाट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, पवन कुमार जैन एवं व्यापारी गण और उनके प्रतिनिधि आशुतोष रस्तोगी, प्रतीश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, शलभ वैश्य, आदित्य गुप्ता इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधीक्षक, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर मंडल बदायूं आरके पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
931
-
बदायूं समाचार
604
-
गतिविधियां
475
-
राजनीति
149
Recent Comment
-
by Anonymous
Good
-
by Satish mishra
Badaun ki police
-
by आशा सिंह
थैंक्स सबकी बात न्यूज
SAB KI BAAT
