शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है पति, कमरे में आकर नन्दोई बोला- 'मुझसे बना लो संबंध, मैं बढ़ाउंगा तुम्हारा परिवार...'

शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है पति, कमरे में आकर नन्दोई बोला- 'मुझसे बना लो संबंध, मैं बढ़ाउंगा तुम्हारा परिवार...'

बदायूं की महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर कराई रिपोर्ट, पिछले साल बरेली से हुई थी शादी

बदायूं। शहर की एक महिला ने अपने पति के शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होने का दावा करते हुए दहेज मांगने तथा शादी में दिया हुआ जेवर आदि धोखे से लेने का आरोप लगाया है। महिला ने पति समेत छह ससुराल वालों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शहर के आर्यसमाज इलाके के पास रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 16 फरवरी-25 को बरेली की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के अनुसार, शादी वाले दिन ही उसकी ननद ने शादी में चढ़ाए गए जेवर को सुरक्षा के नाम पर ले लिया। शादी के बाद वह धार्मिक अनुष्ठानों

के चलते अपने पति से नहीं मिल पाई। इसके बाद उसकी मायके को विदा हो गई। 23 फरवरी को जब उसका पति उसे लेने आया तो दहेज में पांच लाख व बड़ी चौपहिया गाड़ी न मिलने को लेकर रास्ते भर विवाद करता रहा। इसी कारण रात में ससुराल लौटने पर उनके बीच शारीरिक संबंध भी नहीं बन पाए।


महिला के अनुसार, 24 फरवरी को जब उसने पति से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। 

-------

सास को बताया तो नन्दोई ने कही गंदी बात

बदायूं। महिला के अनुसार, जब अगले दिन उसने इस बात का जिक्र अपनी सास से किया तो उसी दिन एकता नगर, बरेली में रहने वाली उसकी ननद और नन्दोई वहां आ गए। नन्दोई उसे कमरे में बुलाकर ले गया और उससे बोला- कि उन्हें उसके पति


के नपुंसक होने की जानकारी है। वह चिंता न करे, उसका परिवार वह बढ़ाएंगे। आने वाला बच्चा भी उसके पति का ही कहलाएगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो सब लोगों ने एकराय होकर उसे पीटा।

-------

रिपोर्ट के बाद मामला पहुंचा समझौता केंद्र, फिर की अभद्रता

बदायूं। महिला के अनुसार, मायके आने के बाद उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई तो मामला पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया। यहां सात मई को केंद्र से बाहर आते समय उसके ननदोई ने एक बार फिर उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तथा विरोध करने पर अभद्रता की। अब महिला ने एक बार फिर पति समेत अपनी ननद, ननदोई व अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto