मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईवीआरआई का भ्रमण

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने किया आईवीआरआई का भ्रमण

पशुओं के उपचार समेत शरीर रचना विज्ञान और वैक्सीन आदि की मिली जानकारी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-11 के जीव विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया

आईवीआरआई पशु विज्ञान शोध और शिक्षा के लिए अग्रणी संस्थान है और पशुओं की बीमारियों और पशु स्वास्थ्य के विषय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां पहुंचने पर सीनियर टेक्नीकल ऑफीसर रवि प्रकाश एवं फहीम खान के निर्देशन में विद्यार्थियों को सबसे पहले संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा एक

विशेष स्थान आर्कटिक में विद्यार्थियों को मॉडल्स के माध्यम से विशिष्ट जानकारी प्रदान की गई साथ ही पशुओं के लिए बनाई जाने वाली वैक्सीन के विषय में भी ज्ञान प्रदान किया गया। 

विद्यार्थियों को पशुओं के अस्पताल में भी ले जाया गया। जहां उनको बीमार पशुओं के उपचार संबंधी एवं अन्य विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। अंत में विद्यार्थियों को वहां के ‘शरीर रचना विभाग’ का भ्रमण कराया गया, जहां विद्यार्थियों ने जीवों केआंतरिक ढांचे के विषय में जानकारी अर्जित की। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने का सशक्त माध्यम होते हैं। इससे विद्यर्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है तथा वे अपने कॅरियर के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto