सनातन बोर्ड ने उठाई जिले में नई रेलवे लाइन की मांग

सनातन बोर्ड ने उठाई जिले में नई रेलवे लाइन की मांग

कार्यकर्ता बोले- रेलवे लाइन न होने से व्यापारी वर्ग समेत आम जन होता है परेशान

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संगठन के कार्य अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के रजी चौक स्थित आवास पर किया गया। 

बैठकम में प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि बरेली मंडल के चारों जिलों में से तीन जिलों में रेलवे जंक्शन हैं। अकेले बरेली जिले में पांच जंक्शन हैं, लेकिन बदायूं की हमेशा उपेक्षा ही की जाती रही है। अब बदायूं की जनता की आवाज शासन तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। 


जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि बदायूं का व्यापार प्रमुखतः दिल्ली व एनसीआर क्षेत्रों पर निर्भर है और दिल्ली आने-जाने के लिए जिले का व्यापारी केवल रोडवेज बसों और सड़क मार्ग पर ही निर्भर है। 


प्रशासनिक प्रमुख विजय रतन सिंह ने कहा कि दिल्ली ,और लखनऊ तक सीधी रेलवे लाइन न होने से जिले का व्यापार प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


सचिव अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि प्रयागराज को कोई सीधी ट्रेन न होने से हाईकोर्ट में न्याय हेतु वादीगणों को पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।  


इसके पश्चात नारीशक्ति विभाग उपाध्यक पूनम सिंह ने विस्तृत अध्ययन के बाद जिले में एक नई रेलवे लाइन (चंदौसी से बिसौली-बदायूं-उसहैत-कंपिल-कायमगंज) तक डालने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नई रेलवे लाइन से जिले में व्यापार और नए उद्योगों को बल मिलेगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह रूट प्रदेश के लिए औद्योगिक कॉरिडोर  बनकर कार्य करेगा और जिले का तेजी से विकास हो सकेगा।

इसके बाद सभी पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय और जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू द्वारा प्रस्ताव को बहुमत से पास कर दिया गया। कार्यकारिणी प्रमुख ने बताया कि नई रेलवे लाइन की मांग हेतु जल्द ही रेलवे मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन पत्र भेजा जायेगा और अभियान के तहत पूरे जिले के व्यापारियों से हस्ताक्षर कराकर समर्थन लिया जाएगा। 

बैठक में मणि भदोरिया, रचना संखघार, सुभाष मैथिल, योगेश चंद्र त्रिवेदी, मुनेंद्र राठौर, राजीव कुमार गुप्ता, वागीश यादव, अरविंद गुप्ता, अनिल साहू, यशवर्धन सक्सेना, सुशील साहू, शिवओम मथुरिया, देवेश शर्मा, विकास सक्सेना, देवकीनंदन शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. अमर सिंह, चंद्रदेव वर्मा, राकेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto