बेटे को दे रहा था गाली, पड़ोसी समझ बैठे खुद को, फिर जो हुआ...
SAB KI BAAT
Jan 31 2026
2210
बाप ने बेची थी जमीन, गाड़ी लेने की जिद कर रहा था बेटा
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बेटे द्वारा गाड़ी की जिद करने पर बाप ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। पड़ोसी ने जब ये सुना तो उन्हें लगा कि गाली उन्हें दी जा रही है। इस पर उन्होंने एकराय होकर व्यक्ति की पिटाई लगा दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हानगला का है। यहां के रहने वाले रियासत का कहना है कि उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन बेची है। जमीन बेचने के बाद से ही उनका बेटा चार पहिया गाड़ी लेने की जिद कर रहा है। शनिवार को भी उसने गाड़ी लेने की जिद की तो बेटे से उनकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने अपने बेटे को गालियां देनी शुरू कर दीं।
आरोप है कि कुछ ही देर में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग घर की महिलाओं समेत उसके घर आ धमके और कहने लेगे कि वह उन्हें गाली दे रहा है। रियासत के अनुसार, उसने उन लोगों से कहा कि वह अपने बेटे को गाली दे रहा था लेकिन उन्होंने नहीं माना और उसे पीटने लगे। आरोप है कि मारपीट में रियासत को गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार होने पर जब अन्य पड़ोसी आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT