कुरकुरे का पैकेट छीनकर भागा कुत्ता तो युवक ने ईंट से कूंचकर मार डाला, लाश पर भी मारे डंडे
SAB KI BAAT
Feb 01 2026
1590
पशु प्रेमियों ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
बदायूं। एक युवक ने कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला। उसका गुस्सा केवल इतने पर ही शांत नहीं हुआ तो कुत्ते पर डंडे भी बकुत्ते का कसूर केवल इतना था कि उसने युवक के हाथ से कुरकुरे का पैकेट छीन लिया था। कुत्ते की मौत के बाद युवक ने उसके शव को कहीं ले जाकर फेंक दिया।

मामला उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज का है। यहां के प्रखर अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले का रहने वाला एक युवक खाने पीने का सामान लेकर कहीे जा रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता उससे कुरकुरे का एक पैकैट छीनकर भागने लगा। इस पर युवक ने कुत्ते पर ईंट मार दी और फिर उसे ईंट से कूंच दिया। इसके बाद युवक ने कुत्ते पर लाठियां बरसाईं। इससे कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद युवक कुत्ते के शव को कहीं जाकर फेंक आया। प्रखर के अनुसार, जब उन्होंने आरोपित युवक से फोन पर बात की तो उसने भी कुत्ते की हत्या करने की बात स्वीकार की। प्रखर समेत अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। उसका नाम नदीम बताया जा रहा है।
(फोटो-प्रतीकात्मक)
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good