नकब लगाकर शराब की दुकान से 'लालपरी' ले उड़े चोर, बैटरी और अन्य सामान भी चुराया
SAB KI BAAT
Sep 11 2025
1180
थाने से करीब 250 मीटर दूरी पर स्थित है देशी शराब की दुकान
बदायूं। बिनावर थाने से महज 250-300 मीटर की दूरी पर स्थित देशी शराब की दुकान से चोर 'लालपरी' ले उड़े। चोरों ने पहले दुकान में नकब लगाया और फिर शराब की पेटियों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
बिनावर थाने से सटे मोहम्मदपुर रोड पर देशी शराब की दुकान स्थित है। बृहस्पतिवार को सुबह इधर से गुजर रहे लोगों ने देखा कि दुकान में नकब लगा हुआ है। जैसे ही यह खबर फैली, वहां तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान के सेल्समैन और एरिया मैनेजर भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो दुकान से कुछ दूर स्थित एक खेत में 17 पेटियों के खाली कार्टन मिले। इनकी शराब चोरों ने निकाल ली थी, जबकि सात कार्टन सील मिले। सेल्समैन के अनुसार, चोर शराब के अलावा सोलर पैनल की बैटरी, दो हजार की नगदी व अन्य सामान ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी जा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT