करीबी बढ़ी, धीरे-धीरे इश्क का नशा चढ़ा....फिर '32' का पप्पू '54' की नीलम ले उड़ा
SAB KI BAAT
Sep 11 2025
3370
नौ बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, कोर्ट में भी पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई
बदायूं। करीब 54 साल की नीलम और 32 साल के पप्पू में इश्क हुआ तो दोनों ने इस बात का भी ख्याल नहीं किया कि नीलम नौ बच्चों की मां है। पति ने जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो तो पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, लेकिन यहां पर महिला ने प्रेमी पप्पू के साथ जाने की इच्छा जता दी। कोर्ट ने भी उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी।
मामला उसहैत के गांव खेड़ा जलालपुर का है। यहां ओमपाल के साथ उसकी पत्नी नीलम रहती थी। दोनों के नौ बच्चे हैं। इनमें तीन शादीशुदा भी हैं। बताते हैं कि जून में नीलम घर छोड़कर चली गई थी। ओमपाल ने उसे खूब खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस भी नीलम की तलाश में लग गई। कुछ समय पहले पुलिस को सूचना मिली की नीलम अपने प्रेमी 32 वर्षीय पप्पू के साथ है। पप्पू कासगंज जिले के क्योरमपुर गांव का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने नीलम को बरामद कर ओमपाल को सौंप दिया।
------
दोबारा घर से हुई फरार, बेटी को भी ले गई साथ
बदायूं। बताते हैं कि कुछ दिन नीलम ओमपाल के साथ रही। उसके बाद जुलाई में वह फिर पप्पू के साथ चली गई। इस बार वह अपनी 10 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई। इस बार ओमपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने नीलम को लाकर कोर्ट में पेश कर दिया। विगत बुधवार को कोर्ट में जब नीलम से पूछा गया तो उसने ओमपाल के बजाय पप्पू के साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर कोर्ट ने भी उसे इजाजत दे दी।
-------
शादी में मिले थे, फिर इश्क चढ़ने लगा परवान
बदायूं। बताया जाता है कि एक शादी समारोह के दौरान नीलम और पप्पू की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बात हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों में इश्क परवान चढ़ा तो दोनों ने भागने की योजना बना ली थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT