बदायूं के लोग भी फंसे नेपाल में...प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार

बदायूं के लोग भी फंसे नेपाल में...प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार

वीडियो में एक महिला कर रही मदद की गुजारिश, बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी नेपाल में फंसे

इस्लामनगर के बताए जा रहे वीडियो में मौजूद लोग, एक पूर्व पत्रकार भी दिख रहे वीडियो में

सांसद आदित्य यादव ने एक्स पर प्रधानमंत्री से किया सुरक्षित वापसी का आग्रह

बदायूं। नेपाल में मौजूदा हालातों से हर कोई वाकिफ है। यहां कई मौतों के बाद सेना ने नियंत्रण की कमान अपने हाथ में ले ली है। इधर कई विदेशी नागरिक भी नेपाल में फंसे हुए हैं। कई भारतीय नागरिक भी हैं जो नेपाल में फंसे हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बदायूं के भी कई लोगों का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिनमें एक महिला खुद को सुरक्षित भारत वापस ले जाने के लिए मदद मांगती दिख रही है। 

नेपाल के हालात इस समय सही नहीं चल रहे हैं। यहां की सेना ने देश में मौजूद विदेशी नागरिकों से कहा है कि अगर वे फंसे हुए हैं तो नजदीकी सुरक्षा एजेंसी या आसपास मौजूद सुरक्षा बलों से संपर्क करें ताकि उन्‍हें सुरक्षित निकाला जा सके।  नेपाली सेना ने सभी होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों से भी कहा है कि वे विदेशी नागरिकों को मदद मुहैया कराएं। इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मदद की यह कहकर गुहार लगा रही है कि कई लोग, जिनमें कुछ सीनियर सिटीजन भी हैं, वे नेपाल में फंसे हुए हैं। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

https://www.facebook.com/share/v/1CKeikJDqM/

-------

सांसद आदित्य यादव ने भी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से की मांग

बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने भी एक्स पर प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से नेपाल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालकर लाने के लिए लिखा है। सांसद ने लिखा है कि नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हालात स्थिर हैं। मेरे संसदीय क्षेत्र बदायूं के कई बुजुर्ग व महिलाएं वहां फंसे हुए हैं। उन्होंने वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। 

सांसद ने पीएम और विदेश मंत्री से आग्रह करते हुए आगे लिखा है कि वे इस विषय को तत्काल संज्ञान लें और विदेश मंत्रालय व नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को निर्देश दें कि वे इन लोगों को रेस्क्यू कर भारत वापस लाएं। बदायूं की जनता अपनों की सुरक्षित वापसी चाती है। 

-------

महिला बोली- मोदी जी, बचा लीजिए, मदद कीजिए

बदायूं। वीडियो में एक महिला प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं जबकि अन्य लोग पीछे खडे़ हैं। नेपाल में फंसे लोगों में बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी हैं। महिला के अनुसार, बुजुर्गों की दवाएं खत्म हो गई हैं और यहां उपद्रव हो रहा है। ऐसे में जान का भी खतरा है। महिला खुद को बदायूं निवासी बता रही हैं। बदायूं में ये लोग इस्लामनगर के बताए जा रहे हैं। एक पूर्व पत्रकार भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto