भैंस बेचने बाजार पहुंच गई 11 साल की बालिका, शक होने पर लोगों ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ ये...

भैंस बेचने बाजार पहुंच गई 11 साल की बालिका, शक होने पर लोगों ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ ये...

40-45 हजार की कीमत की भैंस बेच रही थी 15 हजार में, तभी लोगों का दिमाग घूमा

बदायूं। मुजरिया के कौल्हाई क्षेत्र में लगने वाले नखासा बाजार में एक बालिका भैंस लेकर पहुंच गई और 15 हजार में भैंस की बोली लगा दी। बालिका की उम्र देखकर लोगों को शक हुआ तो पुलिस बुला ली गई। पता चला कि भैंस चोरी की है। बाद में असली मालिक को ढूंढकर भैंस उसके सुपुर्द कर दी गई। 

गांव में बुधवार को साप्ताहिक पशु बाजार लगती है। दिन में यहां करीब 10-11 साल की एक बालिका भैंस लेकर पहुंची तौर उसकी 15 हजार कीमत बताते हुए बेचने की बात कहने लगी। लोगों ने जब भैंस को देखा तो उसकी कीमत करीब 40 से 45 हजार तक आंकी गई। इस पर लोगों को बालिका पर शक होने लगा। उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी। सूचना पर बाजार मालिक भी वहां पहुंच गया और बालिका की वीडियो बनाते हुए जानकारी जुटाने की कोशिश की। इस पर बाजार मालिक ने थाना मुजरिया पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और भैंस मालिक की जानकारी की जाने लगी। 

------

सूचना मिलने पर पहुंची भैंस के मालिक की पत्नी

बदायूं। सूचना मिलने पर गांव समसपुर बल्लू निवासी कुन्नूबाबू की पत्नी मौके पर पहुंच गई। कुन्नू अब कौल्हाई में रहते हैं और उनकी मोबाइल फोन मरम्मत की दुकान है। उनका घर बाजार में नई बस्ती के पास बना है, जहां उनकी भैंस बंधी थी और उसे वहां से कोई खोलकर ले गया। इधर, जब बालिका से पूछताछ की गई तो उसने खुद को नगला मिल्क निवासी बताया जबकि ग्रामीणों के अनुसार, वह कौल्हाई की ही रहने वाली है। भैंस मालिक ने वीडियो में भैंस खोलकर ले जाने वालों के नाम भी बताए हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto