मदर एथीना स्कूल में कराया गया खसरा-रूबेला का टीकाकरण

मदर एथीना स्कूल में कराया गया खसरा-रूबेला का टीकाकरण

बदायूं। सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को मदर एथीना स्कूल में कक्षा-1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद अभिभावकों की सहमति से टीके लगाए गए। विद्यालय प्रशासन ने पूरे अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। टीकाकरण के बाद बच्चों को कुछ समय तक निगरानी में रखा गया ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से सुरक्षित रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है।

अंत में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का महत्त्वपूर्ण संदेश दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto