दो सप्ताह से लापता था किशोर, खेत में इस हालत में मिली लाश कि...

दो सप्ताह से लापता था किशोर, खेत में इस हालत में मिली लाश कि...

बदायूं। करीब दो सप्ताह से लापता किशोर का शव खेत में पड़ा मिला। शव इतनी बुरी हालत में था कि उसमें संड़ाध आ रही थी। बताते है कि शव का मांस कई जगहों से गायब था तो कीड़े भी पड़ चुके थे। 

मामला सहसवान का है। तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 साल का बेटा गिरीश 12 फरवरी को लापता हो गया था। बताते हैं कि गिरीश गांव में ही दुकान चलाता था। 12 को जब वह दुकाने से घर को निकला था तो रास्ते से ही लापता हो गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। 

मंगलवार को कुछ ग्रामीण गांव के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें बदबू आई। उन्होंने खेत की तरफ जाकर देखा तो वहां एक क्षत विक्षत लाश पड़ी थी। उसका मांस जगह-जगह गायब था। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गिरीश के परिवार वाले भी आ गए। कपड़ों के आधार पर उन्होंने इसकी शिनाख्त गिरीश के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto