एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सरकार की योजनाएं बताईं

एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने ग्रामीणों से किया संवाद, सरकार की योजनाएं बताईं

ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत बिनावर मंडल में हुआ संवाद कार्यक्रम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'ग्राम/बस्ती चलो अभियान' के तहत मंडल बिनावर में संवाद कार्यक्रम में एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि/पूर्व जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। 

पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। शारदेन्दु पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली हमेशा से जनता के बीच रहकर सेवा करने की रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब कल्याण पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। कानून व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और विकास कार्य की तेज गति ने प्रदेश की पहचान को बदलने का कार्य कियाहै। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि विचारधारा है जो सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करती है और ग्राम/बस्ती चलो अभियान इसी सोच का विस्तार है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto