संशोधन बिल, परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का विरोध किया सांसद धर्मेंद्र ने

संशोधन बिल, परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का विरोध किया सांसद धर्मेंद्र ने

सदन में रखी अपनी बात, बोले- सपा में महिलाओं की भागीदारी अन्य पार्टियों से कहीं अधिक

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को संसद में संविधान संशोधन बिल, परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का संवैधानिक आधार पर पुरजोर विरोध किया।

इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश के संविधान में संसद को शक्ति इस बात की दी गई है कि संसद संविधान के नियमों की सुरक्षा करे तथा यह तय करे कि संविधान के नियमों का सर्वथा अनुपालन हो, परंतु इन तीनों बिलों के माध्यम से केंद्र सरकार संविधान को तोड़ना, मरोड़ना और फोड़ना चाहती है। सरकार द्वारा परिसीमन को जनगणना से अलग किया जा रहा है। यह संविधान की भावनाओं से बिल्कुल अलग है। जिस तरह से महिला बिल की चाशनी के नाम पर जो हाल कश्मीर तथा आसाम का हुआ है वही हाल पूरे देश का करने की साजिश है। इस बिल में जब तक पिछड़े तथा मुस्लिम वर्गों की महिलाओं को स्थान नहीं मिलेगा समाजवादी पार्टी इसका पूरी शक्ति से विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की असली हितैषी पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी है इसका जीवंत उदाहरण है कि आज भी प्रतिशत के आधार पर हमारी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी अन्य पार्टियों से कहीं अधिक है। कहा कि संविधान संशोधन बिल, परिसीमन बिल तथा केंद्र राज्य संशोधन बिल को तुरंत वापस लिया जाए तथा सदन द्वारा 2023 में लागू महिला बिल अविलंब अनुपालन किया जाए।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto